रविवार को बिहार दिवस के मौके पर नोएडा के सेक्टर 74 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल पहुंचे। इस दौरान सांसद महेश शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद महेश शर्मा ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं व आम जनता के प्रति ईमानदार रही है। हम बिहार दिवस को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिले में धूमधाम से मना रहे हैं। हमारा हर एक राज्य से नाता है। सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि हमने बिहार की जनता से वादा किया था कि हम आपको रोजगार व नौकरी देंगे। अभी तक लगभग 9 लाख लोगों को बिहार की एनडीए सरकार नौकरी दे चुकी है। लगभग 24 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। चुनाव तक हम इस संख्या को और बढ़ाने जा रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लाखों लोगों को और रोजगार व नौकरियां मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा बिहार की जनता को NDA सरकार पर पूरा भरोसा है फिर से एक बार शानदार जीत हासिल करके NDA की सरकार बनाएंगे इस दौरान उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी उन्हें जवान होने की आवश्यकता है अभी वह सही से अपनी दसवीं की परीक्षा दे। अभी उन्हें भाषण देना भी नहीं आता है भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। इसी दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने इस दौरान बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल का स्वागत किया व उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हमेशा सीनियर नेताओं का सहयोग मिलता रहा है। यह मेरी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है मैं सभी नेताओं और अपने आदर्श कार्यकर्ताओं के सामने पूरी तरह से आश्वासन देता हूं। पार्टी के लिए बेहतर काम करूंगा और नोएडा में भारतीय जनता पार्टी एक अलग पहचान बनकर साबित होगी। मैं हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज बनूंगा और पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करूंगा। महेश चौहान ने नोएडा सांसद महेश शर्मा का भी आभार व्यक्त किया।

Tags:

Community Feedback