बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का गाना "बम बम भोले" इन दिनों खूब धूम मचा रहा है।उनके साथ रश्मिका मंदाना भी इस गाने में नजर आ रही हैं। हॉली से चंद दिनों पहले गाने की रिलीजिंग ने हॉली के मूड को और भी खास बना दिया है। उनकी आने वाली फिल्म सिकंदर का यह दूसरा गाना रिलीज हुआ है। बता दें गाना इतना पसंद आ रहा है कि इस गाने को देखने के बाद फैन्स सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां पहला गाना ईद को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया था। वहीं अब दूसरा होली का गाना होली से दो दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। ईद और होली के गाने रिलीज कर भाईजान ने अपने सभी फैन्स को खुश कर दिया है। गाने में सलमान और रश्मिका दोनों के एक से एक जबरदस्त एनर्जेटिक मूव्स और दमदार केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने में शेख्सपियर, वाई-ऐश और हुसैन ने रैप का तड़का लगाया है।इस रैप ने गाने में एक रॉ और हाई-वाइब एनर्जी ला दी है, जो इसे और भी ज्यादा धमाकेदार बना देता है। बता दें कि सिकंदर एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है। जो कि 28 मार्च को सिनेमा में रिलीज होगी। इस मूवी में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सुनील शेट्टी नजर आयेंगे। सलमान खान की मूवी अधिकतम ईद के मौके पर ही रीलीज की जाती है। इसलिए यह फिल्म भी ईद के आस पास ही रिलीज किया जाएगा। फैंस को भाईजान की इस मूवी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।


Tags:

Community Feedback