गाजियाबाद- मुरादनगर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी ही 7 वर्षीय पुत्री को अश्लील फिल्म दिखाते हुए पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पत्नी ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपित पिता के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है।
नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि, मंगलवार रात को वह अपने घर में सो रही थी। रात में करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो उनका पति सात वर्षीय पुत्री को अश्लील फिल्म दिखा रहा था। महिला ने इसका विरोध किया। पूछे जाने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी वहां से भाग गया। बुधवार दोपहर को महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करके कार कार्रवाई की मांग की।
वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को जांच के लिए भेज दिया गया है।
Community Feedback