महिला प्रीमियर लीग का तीसरे सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर मुंबई इंडियन ने इस मैच को जीत लिया। अभी तक WPL के कुल तीन ही सीजन हुए हैं, जिसमें दो बार मुंबई की टीम चैंपियन बनी है, जबकि तीनों सीजन में फाइनल में जगह बनाने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स एक भी सीजन जीतने में नाकाम साबित हुई है।

WPL 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 149 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने अपनी अर्धशतकीय पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 141 रनों पर ऑल आउट हो गई। मुंबई इंडियन ने 8 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया। इसी के साथ मुंबई टीम का नाम WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीम में दर्ज हो गया है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कुल 7 और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मुकाबले जीते हैं। वहीं दिल्ली की टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में WPL में कुल 6 मुकाबले जीते थे। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के पूरे टूर्नामेंट में नेट सेवियर ब्रंट और अमेलिया केर ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। ये दोनों खिलाड़ी अपने दम पर मुंबई को फाइनल में लेकर गईं। सेवियर ब्रंट ने इस सीजन में सबसे ज्यादा 523 रन बनाए। इसके बाद शानदार गेंदबाजी से उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए। अहम मौकों पर उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया और मुंबई को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। अमेलिया केर और हेले मैथ्यूज दोनों प्लेयर्स ने WPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट हांसिल किए। इन दोनों बॉलर्स ने 18-18 विकेट अपने नाम किए। पूरे टूर्नामेंट में इन गेंदबाजों के आगे विरोधी टीम की बल्लेबाज टिक नहीं पाईं। फाइनल में भी अमेलिया ने दो विकेट हांसिल किए। वहीं मैथ्यूज के खाते में एक विकेट गया।

Tags:

Community Feedback