रोमांचक मुक़ाबले में दिल्ली को मिली इस साल की पहली हार, मुंबई ने 12 रनों से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क- लगातार चार मुक़ाबले जीतकर आ रही दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चार मुक़ाबले हारकर आ रही मुंबई इंडियंस ने...
बिजनौर- बिजनौर में शुक्रवार रात गो मांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि तीन भाग निकले। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
चांदपुर में नहटौर रोड स्थित मसीत चौराहे पर चांदपुर और हीमपुर दीप थाने की पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक सेंट्रो कार में सवार चार लोगों ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ दी। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी साजिद के दाहिने पैर में गोली लग गई। जबकि, तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया गया।
पकड़े गए आरोपी से एक तमंचा, कारतूस, कार और गोवंशीय अवशेष बरामद हुए हैं। पूछताछ में साजिद ने अपने साथियों के नाम माजिद उर्फ भूरा, फैसल और लईक बताए। साजिद ने बताया कि वह जंगल से घुमंतु गोवंशीय पशु पकड़कर अवैध रूप से उनका कटान करते हैं।पुलिस के अनुसार साजिद हीमपुर दीपा का हिस्ट्रीशीटर है। थाना चांदपुर में गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें कि इससे पहले पुलिस ने एक महिला को 50 किलो गोवंशीय मांस और काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चांदपुर संजय कुमार तोमर, एसआई भूषण कुमार, राजेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष हीमपुरदीपा योगेश मावी की टीम शामिल थी।
Community Feedback