Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश है। हमले में 26 पर्यटकों के मारे जाने की खबर सामने आयी। गृह मंत्री अमित शाह तुरंत स्थिति का जायजा लेने के लिए कश्मीर पहुंचे थे। जिसके बाद सऊदी अरब से पीएम मोदी भी बीच में ही वापस लौट आए। उसके बाद से ही लगातार मीटिंग चल रही है। बुद्धवार को चली करीब दो घंटे की मीटिंग के बाद पाकिस्तान पर कड़ा एक्शन लिया गया है।
पीएम मोदी ने 2 घंटों की सुरक्षा मामलो की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक के बाद पाकिस्तान पर एक्शन लिया गया है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच के सिंधु नदी जल समझौते को रोक दिया गया है। अटारी बोर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है। इसके अलावा हाई कमीशन में भी कर्मचारियों की संख्या को 55 से घटाकर 30 कर दिया जायेगा। ये फैसला एक मई से प्रभावी होगा।
- सिंधु जल संधि जो वर्ष 1960 में की गई थी, उसे तात्कालिक प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।
- यह निर्णय तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार से हो रहे आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह से बंद नहीं करता।
- अटारी एकीकृत जांच चौकी (इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट) को भी तुरंत बंद किया जा रहा है।
- जिन लोगों ने वैध अनुमति के साथ सीमा पार की है, वे 1 मई 2025 से पहले इसी मार्ग से भारत लौट सकते हैं।
- पाकिस्तानी नागरिकों को अब SAARC वीजा छूट योजना के तहत भारत आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पहले जारी किए गए सभी SPES वीजा अब अमान्य माने जाएंगे।
- जो पाकिस्तानी नागरिक फिलहाल SPES वीजा पर भारत में मौजूद हैं, उन्हें देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।
- नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत रक्षा, थलसेना, नौसेना और वायुसेना से संबंधित सलाहकारों को अवांछित घोषित किया जा रहा है।
- इन अधिकारियों को भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
- भारत सरकार अपने सभी रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास से वापस बुलाएगी।
- इन पदों को अब से संबंधित दूतावासों में समाप्त मान लिया जाएगा।
Community Feedback