meerut- गैंगस्टर राजकुमार उर्फ राजा हरियाणा में बुआ के घर से गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी गैंग बनाकर लूट सहित कई वारदातों को दे रहा था अंजाम
मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर 25 हजार रूपये की...
एंटरटेनमेंट डेस्क: मशहूर गीतकार, शायर और लेखक जावेद अख्तर को साहित्य और भाषा में अपार योगदान के लिए नामदेव समष्टि पुरस्कार से शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा समष्टि फाउंडेशन ने हाल ही में की है। जावेद अख्तर के साहित्य और भाषा में योगदान को देखते हुए यह अवार्ड उन्हें सराहने की एक कोशिश है। जावेद अख्तर ने सदाबहार गीत, कहानियाँ, संवाद तो लिखे ही, पर उनका भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाने में भी बड़ा योगदान रहा है। जावेद अख्तर पहले भी कई अवार्ड्स से सम्मानित हो चुके हैं।
जावेद अख्तर को यह अवार्ड समष्टि कला और साहित्य महोत्सव के दौरान दिया जाएगा जो 11 और 12 अप्रैल को अन्नाभाऊ साठे ऑडिटोरियम, मुंबई में होगा। यह महोत्सव प्रसिद्ध मराठी कवि और दलित कार्यकर्ता नामदेव ढसाल (1949–2014) की याद में हर साल आयोजित किया जाता है। इस महोत्सव को इस साल आठ वर्ष पूरे हो जाएँगे। नामदेव ढसाल का असली नाम नामदेव लक्ष्मण ढसाल था और वह मूल रूप से महाराष्ट्र के ही थे। उन्होंने जातीय उत्पीड़न के खिलाफ काफी रचनाएँ कीं। साल 2014 में उनका कैंसर से निधन हो गया था।
बीते आठ वर्षों से समष्टि फाउंडेशन ने एक ऐसा मंच तैयार किया है जहाँ असली मुद्दों, भाषा, प्रदर्शन और रचनात्मकता को सामने लाया जा सके। स्वप्निल ढसाल इस महोत्सव के संयोजक हैं और उन्होंने बताया कि समाज में अपना योगदान देने वाले समुदायों की कहानी को सामने लाना इस महोत्सव का उद्देश्य है।
जावेद अख्तर के अलावा पत्रकार ज्ञानेश मेहराव को सत्यशोधक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आईपीएस अधिकारी संदीप तमगाडगे, पत्रकार राजू पारुलेकर, डॉ. श्यामलाल गरुड़, अमोल देओलकर और अधिवक्ता दिशा वाडेकर को भी सम्मानित किया जाएगा। इन सभी लोगों ने किसी न किसी रूप में समाज को बदलने में अहम भूमिका निभाई है।
Community Feedback