आखिर क्यों हिट है चिया सीड हाइड्रेशन के मामलें में?.. जानें क्या हैं इसके लाभ
हैल्थ डेस्क: अगर आप सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं, तो आपने हाल ही में चिया सीड वॉटर पीने का...
मेरठ -भावनपुर थाना क्षेत्र के संजय विहार कॉलोनी में सोमवार को फैन बॉक्स बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, आग लगने से फैक्ट्री में रखा सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग और भड़क गई, आग की चपेट में आने से चार मजदूर झुलस गए। झुलसे सभी मजदूरों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, आग लगने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है, बताया जा रहा है संजय विहार कॉलोनी में सुमित गुप्ता की एम एक्सवे ब्रिलियंट के नाम से फैन बॉक्स बनाने की फैक्ट्री है।
सोमवार दोपहर मजदूर फैक्ट्री में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए फैक्ट्री में रखा सिलेंडर अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद सिलेंडर फट गया। आग बुझाने के प्रयास में फैक्ट्री में काम रहे मज़दूर जुनैद, कुलदीप और दो महिला मजदूर कश्मीरी और सीता झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची दकमल की कई गाड़ियों ने बमुकिश्ल घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...इस दौरान एफएसओ मनु शर्मा, सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह समेत भावनपुर और मेडिकल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Community Feedback