न्यूज डेस्क- 26 नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से आज भारत लाया। इस समय वह लॉस एंजेलिस की जेल में बंद है। तहव्वुर राणा पर आरोप है कि 2008 में हुए मुंबई हमले में वह शामिल था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी। तब से ही भारत उसके सरेंडर की अमेरिका से मांग करता आ रहा है। वह पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर भी रह चुका है।
तहव्वुर राणा के सरेंडर के लिए भारत की कई एजेंसियां इस समय अमेरिका में मौजूद हैं और प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हैं। NSA चीफ अजीत डोवाल की निगरानी में उसे आज शाम तक भारत लाया जा सकता है। साल 2008 में राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह अमेरिका की जेल में बंद है। वहीं अब उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। अनुमानित तौर पर उसे मुंबई जेल या दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। सुरक्षा के मद्देनजर NIA की निगरानी में बेहद सुरक्षित रखा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, तहव्वुर राणा लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है। वह हमले से पहले रेकी करने वाले डेविड कोलमैन हेडली का खास भी माना जाता है। हेडली ने अमेरिकी एंजेंसियों के सामने दिए गए बयान में तव्वुर राणा का नाम लिया था। डेविड ने हमले से पहले ताज होटल, चबाड हाउस, लियोपोल्ड कैपे समेत कई जगहों की रेकी की और इंफोर्मेशन पास की थी। जिसके बाद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, बार, रेस्टोरेंट और चबाड हाउस समेत कई जगहों पर बंम से हमले किए।
तहव्वुर के खिलाफ भारत में दाखिल चार्ज शीट के अनुसार, राणा 11 नवंबर को भारत आ गया था, तब से वह भारत में ही रह रहा था और हमले से ठीक पहले 21 नवंबर को राणा मुंबई के पवई में एक होटल (रेनासां) में दो दिनों तक रुका था। तहव्वुर ने कई बार हेडली से मुलाकात की थी। हेडली के लिए नकली वीजा भी तव्वुर ने ही बनवाया था। इसके लिए फर्जी कागजात तैयार किए गए थे। आतंकी डेविड हेडली को नकली वीजा इसलिए दिए गए थे ताकि वह भारत में दिखाने के लिए एक फर्जी कारोबार करे, लेकिन असली मकसद हमलों से पहले रेकी करना था। मुंबई में जो भी होने वाला था उसके बारे में तहव्वुर को अच्छे से मालूम था।
सुरक्षा एजेंसियों को हेडली और राणा के बीच हुई बातचीत की ई-मेल भी मिली थी। जिसमें दोनों हमले की प्लानिंग रच रहे थे। इस दौरान हेडली ने तहव्वुर से पाकिस्तानी सेना (आईएसआई) के मेजर इकबाल की ईमेल आईडी मांगी थी। मेजर इकबाल को भी भारतीय एजेंसियों ने तहव्वुर और कोलमैन हेडली के साथ आरोपी बनाया है।
Community Feedback