भारत के सबसे बड़े खेल महोत्सव की शुरुआत 22 मार्च से... जानें कौन सी टीम का पिछले साल था बोलबाला
दुनिया में टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पिछली बार...
फिल्म टारजन द वनडर कार से अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी इन दिनों मुश्किलों में नजर आ रहे हैं। उन पर गोवा में ट्रेफिक रूल का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अब उनके बचाव को लेकर पत्नी आयशा सोशल मीडिया पर एक्टिव होती दिख रही हैं। वो उनके समर्थन में पोस्ट कर रही थीं। अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह भारी ट्रोलिंग होगी। बता दें कि एक हफ्ते पहले फरहान आजमी पर गोवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जिसमें उत्तरी गोवा के कैंडोलिम क्षेत्र में लापरवाही से गाड़ी चलाने और हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी को लेकर आयशा ने कई पोस्ट कर अपना और अपने पति का पक्ष रखती दिखायी दी। उन्होंने कई वीडियो दिखाते हुए बताया था कि उनके पति और बेटे को परेशान किया गया। दो महिलाएं उनके पति पर हमलावर हो गईं। दोनों ही उनके बेटे को गालियां दे रही थीं। उन्होंने इसी कड़ी में कहा कि मुंबई वासियों को लेकर गोवा में आक्रोष है और इसी का शिकार उनके पति भी बने हैं। उन्होंने पति की ओर से सफाई देते हुए कहा कि वो ही पुलिस को बुलाने वाले शख्स थे और उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही कहा कि उनके पति ने इस पूरे मामले में पुलिस का सहियोग किया है।
यूं को आयशा इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफस्टाइल को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों में पति के बचाव में लगातार कई इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने के बीच अब उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है। आयशा के ससुर सपा विधायक अबू आजमी ने बीते दिनों औरंगजेब का समर्थन करते हुए महान शासक बताया था। अब उनके इस बयान को बेटे फरहान आजमी से जोड़कर देखा गया। इसी को लेकर आयशा पति का साथ दे रही थी,लेकिन ट्रॉलिंग का सामना करने के बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाया है। यूजर्स की ट्रॉलिंग से आहत होकर आयशा ने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया है। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर नहीं आ रहा है। उनके हैंडल का नाम आयशा टाकिया आजमी हुआ करता था। एक्ट्रेस के अकाउंट को सर्च करने पर लिखा हुआ आ रहा है कि माफ करिए ये पेज उपलब्ध नहीं है। फिलहाल एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया, इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कयासों और अटकलों में अभी तक ट्रोलिंग को ही आधार माना जा रहा है।
Community Feedback