बिजनौर- मजदूर कर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है।

क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला निवासी 20 वर्षीय कौशल मजदूरी करता था। कौशल रोजाना की तरह मजदूरी पर गया था। वहां से वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के पास नूरपुर मार्ग पर गांव बिसाठ के पास पहुंचा। तभी उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार कौशल की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उस पर थी। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Community Feedback