असपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप... दबिश देने बिजनौर पहुंची मुंबई पुलिस, पार्टी ने किया किनारा
बिजनौर- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुष्कर्म के मामले में फंस गए हैं। मुंबई की महिला ने वहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क: हिंदी फिल्मों के बेहतरीन अभिनेता आयुष्मान खुराना का अब एक नया रूप सामने आने वाला है। दरअसल अब वो मुंबई पुलिस की नई साइबर सिक्योरिटी पहल का चेहरा बनकर सामने आएंगे। यह अभियान लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा। आसानी से चकमा देने वाले साइबर अपराधी अक्सर आम जनता को ऑनलाइन ही ठग लेते हैं। साइबर ठगी के मामले काफी आम होते जा रहे हैं, जिसके कारण मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के तरीकों से सावधान करने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की है।
हमेशा आम लोग ही आसानी से साइबर ठगों की बातों में आ जाते हैं क्योंकि वो इनके आधुनिक तकनीकों से अनजान होते हैं। इस अभियान का एक प्रमोशनल वीडियो सामने आया है जिसमें आयुष्मान खुराना लोगों को ऑनलाइन सर्तकता बरतने और डिजिटल फ्रॉड से बचने के कुछ आसान तरीके बताते हैं और लोगों को साइबर ठगों से बचने के लिए जागरूक भी करते हैं।
इस पहल के माध्यम से मुंबई पुलिस और आयुष्मान खुराना आम जनता को डिजिटल दुनिया में ऐसे ठगों से बचने और सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहे हैं। आयुष्मान ने इस पहल के चलते कहा, “आज के समय में जब ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम्स बहुत आम हो चुके हैं, साइबर सुरक्षा की अहमियत और भी बढ़ गई है। ऐसे में सर्तक और जागरूक रहना जरूरी है। मुंबई पुलिस के साथ जुड़ना, जिन्होंने हमेशा हमारे शहर के लोगों की सुरक्षा की है, मेरे लिए गर्व की बात है। यह हेल्पलाइन और पब्लिक सेफ्टी अनाउंसमेंट लोगों को साइबर अपराधों से बचने की दिशा में एक शानदार पहल है।”
आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं और हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। मुंबई पुलिस के साथ उनकी यह पहल भी शानदार है। बता दें कि आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म "थामा" है, जिसमें वो एक अलग तरह के लुक में नज़र आएंगे।
Community Feedback