विजय नगर में बुद्धवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बैटरी फटने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद चारों का इलाज किया जा रहा है। ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय यह हादसा हुआ। घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। झुलसने के कारण चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथ, पैर के अलावा उनका चेहरा भी झुलस गया है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुद्धवार सुबह को विजयनगर के सर्वोदय नगर में रहने वाले बॉबी और उसकी पत्नी बेबी, बेटा विवेक और बेटी बिना को जली हुई हालत में भर्ती कराया गया है। यह घटना ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुई है। बैटरी चार्ज करते समय अचानक हादसा हुआ है।

Tags:

Community Feedback