एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की माँ किम फर्नांडिस का रविवार सुबह निधन हो गया। उनकी माँ किम को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वह पिछले 13 दिन से ICU में भर्ती थीं लेकिन रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, इस दौरान जैकलीन अपनी माँ के साथ मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में सिर्फ क्लोज़ फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होंगे।

माँ के करीब थीं जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की माँ उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर रही थीं। वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं और हर परिस्थिति में जैकलीन का साथ दिया, ऐसे में जैकलीन पर माँ को खोने का गहरा प्रभाव पड़ा है। जैकलीन 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल में परफॉर्म करने वाली थीं, जिसके चलते वह वहाँ व्यस्त थीं, लेकिन उन्हें जैसे ही माँ के एडमिट होने की खबर मिली, वह तुरंत सब कुछ छोड़कर मुंबई लौट आईं थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस कैंसिल कर दी थी।

माँ को देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे सलमान खान

जैकलीन फर्नांडिस के अच्छे दोस्त और 'किक' फिल्म में उनके साथ काम करने वाले सलमान खान भी इस मुश्किल समय में उनकी माँ को देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे। सलमान हमेशा से ही जैकलीन के करीबी माने जाते हैं और इस दुखद घड़ी में भी उन्होंने अभिनेत्री का साथ दिया।

प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया पर रविवार को जैकलीन फर्नांडिस की माँ के निधन की खबर ने सबको हैरान कर दिया और सबने इस खबर पर शोक व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि जैकलीन की माँ का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से किया जाएगा। जहाँ सिर्फ क्लोज़ फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होंगे। हालांकि, उनके या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल खबर अब तक नहीं आई है। जहाँ अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री मनोज कुमार के निधन के दुख से नहीं उबरी थी, वहीं एक और दुखद समाचार आ गया।

Community Feedback