एंटरटेनमेंट डेस्क: बिग बॉस विजेता रहे करण वीर मेहरा ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले पर अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में करण एक कविता के ज़रिए अपना दुख व्यक्त करते हुए नज़र आए। उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी हमले ने देश को धर्म के आधार पर बाँट दिया है। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी और अपना दुख भी जताया।
करण ने कहा, "बाँट दिया इस धरती को, चाँद सितारों का क्या होगा? नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारा का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है और आब-ए-ज़मज़म भी पानी है, पंडित भी पिए, मौला भी पिए, तो पानी का मज़हब क्या होगा? सूरज एक है, चाँद एक है, साँस भी एक ही देती है। अगर कोई इंसानियत की नस्लों में बाँटे तो वो नेता धोखेबाज़ है..."उन्होंने आगे कहा, "सवाल बस इतना है कि क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा, या भगवान राम ने मस्जिद तोड़ी? तुमने धरती बाँट दी। कोई हिन्दू है, कोई मुसलमान, कोई सिख, कोई ईसाई, लेकिन लगता है हमने इंसान न होने की कसम खा ली है।"
इस वीडियो के शेयर होने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आने लगे। एक ने लिखा, "हर एक शब्द इस कविता का सच है, न जाने कब शांति होगी..." वहीं दूसरे ने लिखा, "शुक्रिया हमें याद दिलाने के लिए कि इंसानियत सबसे ऊपर है।"
यही नहीं, इस वीडियो के बाद करण को ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। एल्विश यादव ने करण की यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "पाकिस्तान से वोट आए थे क्या भाई?" कई लोगों ने कमेंट करके उनको पाकिस्तान का समर्थन करने का इल्ज़ाम लगा दिया। एक ने लिखा, "भाई पाकिस्तान ही चले जाओ ना" वहीं दूसरे ने लिखा, "शर्म आनी चाहिए, साँप पाल रखे हैं देश में।"
Community Feedback