न्यूज डेस्क- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। आज अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में सभा को संबोधित करते समय खरगे कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव में धोखाधड़ी से जीत हासिल की है। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावों में घोटाला हो रहा है। महाराष्ट्र के चुनाव में देखा गया था, फ़र्ज़ी वोटर लिस्ट बनाए गए थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूरी दुनिया के विकसित देश EVM को छोड़ कर Ballot Paper की तरफ़ चले गए, लेकिन हमारा चुनाव आयोग इस समस्या का संज्ञान लेने को तैयार नहीं है।

ऐसा फ्रॉड देश में पहले कभी नहीं हुआ

उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव के बीच लाखों मतदाता बढ़ गए। आख़िर ये कैसा चुनाव आयोग है, ये कैसी डेमोक्रेसी है? सब कुछ फर्जी बनाकर चुनाव जीत गए। ये फ्रॉड है और लोकतंत्र पर चोट है। ऐसा फ्रॉड देश में पहले कभी नहीं हुआ। ये सिर्फ लोकतंत्र को तंग और तबाह करने के लिए किया गया।

चोर एक दिन जरूर पकड़ा जाता है

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ा मामला राहुल गांधी जी ने सदन और मीडिया के बीच में उठाया। पूरी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। लेकिन हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। वोटर लिस्ट में जो गड़बड़ियां हुई हैं, हम उनपर काम कर रहे हैं। जो चोर चोरी करता है, वो एक न एक दिन पकड़ा जाता है।

Tags:

Community Feedback