पहलगाम हमले को लेकर भारत का एक और बड़ा एक्शन.. डॉन समेत पाकिस्तान के 16 प्रतिष्ठित यूटयुब चैनल बैन
न्यूज डेस्क- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक से एक कड़े एक्शन ले रही है।...
मेरठ -जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भले ही 102 और 108 एंबुलेंस संचालित हैं। लेकिन, कई बार यह एंबुलेंस रिस्पांस समय पर नहीं पहुंच पाती। इनके संचालन से गंभीर बीमार होने, सड़क हादसे में घायल एवं गर्भवतियों को प्रसव के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाने में समस्या होती है। इसी समस्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ़ से जिले को दो नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिली है। जो, ना केवल अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है, बल्कि समय पर पहुंचकर गंभीर मरीज और गर्भवती महिलाओं की जान भी बचाने में सहायक है।
बुधवार को मेरठ पहुंची दोनों एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, गर्भवती महिलाओं, सड़क हादसे में घायल एवं गंभीर मरीजों के लिए शासन ने मेरठ जिले को कुल छ एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी है। जिसमें पहले ही स्वास्थ विभाग पहले चार एंबुलेंस मिल चुकी है। जबकि, आज दो और एंबुलेंस आई है। उन्होंने कहा कि, इन एंबुलेंस में हायर सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध है, जो मरीज को सही समय पर न केवल बेहतर इलाज उपलब्ध करा सकती हैं। बल्कि, समय पर भी उन्हें किसी भी बड़े अस्पताल में एडमिट कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि, इस एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में वेंटिलेटर, मोसिडा, सिरिंज पंप, ऑक्सीजन और अन्य कई ऐसे उपकरण उपलब्ध है, जिससे ना केवल सड़क हादसे में घायल हुए मरीजों की जान बच सकती है, जबकि गर्भवती महिलाओं को भी अच्छा और तुरंत इलाज मिल सकता है।
Community Feedback