मेरठ नगर निगम के वार्ड 18 से बीजेपी पार्षद रविन्द्र की खुलेआम गुंडई देखने को मिली। नगर निगम की सूरजकुण्ड डिपो में घुसकर कर्मचारी अविनाश को गोली मार दी। आरोप लगाया जा रहा है कि पार्षद और उसके साथियों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे भगदड मच गई। कर्मचारी अविनाश को गोली लगते ही कर्मचारियों ने बीजेपी पार्षद रविन्द्र को घेर लिया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कर्मचारियों ने पार्षद को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, पार्षद के साथ आए उसके साथी भाग निकले।


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जैसे-तैसे स्थिति को संभाला। कर्मचारी अविनाश के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि बीजेपी पार्षद रविन्द्र को भी लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मचारी जिस वक्त पार्षद रविन्द्र की पिटाई कर रहे थे, उसके हाथ में पिस्टल भी नजर आ रही है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूरा विवाद वार्ड में कूड़ा गाड़ी ना भेजने को लेकर हुआ। बीजेपी पार्षद रविन्द्र एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने को लेकर सुर्खियों में आए थे कई मामलो को लेकर विवादों में भी रहें हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया है और पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध इसकी जांच की जा रही है और हम सख्त एक्शन लेंगे।


Community Feedback