ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमानत कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की अमित और संजय नाम की दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूरजपुर थाना प्रभारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी संजय व अमित फर्जी कागजात तैयार करते थे जिससे शातिर अभियुक्तों को जमानत दी जाती थी। इसी तरह से एक आरोपी जो विदेशी नागरिक है उसकी जमानत के लिए संजय व अमित कुमार ने फर्जी दस्तावेज का प्रयोग किया और नियमों का उल्लंघन किया था। इस पूरे मामले में अब कड़ी कार्रवाई हुई हैं।

पकड़े गए दोनों आरोपी डेनियल नाम के आरोपी की जमानत करा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सूरजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे बताया कि फर्जी दस्तावेज से अगर किसी ने भी किसी अभियुक्त की जमानत कराने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ और भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Tags:

Community Feedback