बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के ब्रेक अप की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में तेज हो गयी हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कंफर्म भी किया था, लेकिन अचानक कुछ दिनों से दोनों के ब्रेक अप की खबरें सामने आने लगी है। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि इस पर दोनों की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। एक साथ दोनों को पैपराजी के कैमरों में कैपचर भी किया गया है। साल 2023 में फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में तमन्ना ने विजय संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था। बाद में, विजय वर्मा ने भी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते की घोषणा की। इसी बीच हाल ही में दोनों ने एक दूसरे के साथ वाली तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दी हैं। जिससे ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गयी हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने दोनों के एक साथ वाले फोटो बेशक डिलीट कर दिए हैं, लेकिन दोनों अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इसलिए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। तमन्ना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने हॉरर, कॉमेडी मूवी ‘स्त्री 2’ में काम किया, जो कि हिट हुई। वहीं उन्होंने ‘वेदा’ में भी काम किया। आने वाली फिल्मों की बात करें तो, तमन्ना ओडेला-2 में दिखायी देंगी। इसके टीजर ने दर्शकों के मन में काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। इसमें तमन्ना को मोंक के रूप में देखकर अंदाया लगाया जा रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी।

Community Feedback