न्यूज डेस्क- बीते दिन म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से भारी तबाही देखने को मिली है। कई बहुमंजिला इमारत जमींदोज हो गई। तो इस तबाही में सैंकड़ों लोगों की मौत की खबरें सामने आ रहा है। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी है। लोगों को मलबे में से निकाला जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक भूकंप से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1000 के पास पहुंच गया है। म्यांमार की सेना (जुंटा) की ओर से इसकी पुष्टि हो गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.7 तक दर्ज की गई है। अमेरिकी भौगोलिक सर्वेक्षण के मुताबिक यह भूकंप दस किलो मीटर की गहराई पर था।

भूकंप का केन्द्र मांडले शहर से लगभग 17.2 किलो मीटर दूर बताया गया है। बैंकॉक में भूकंप से निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 100 मजदूर लापता हो गए हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बड़ी बड़ी मशीनों की मदद से मलबे को हटाकर राहत बचाव कार्य जारी है।


वहीं इन देशों को मदद के लिए कई देशों ने आगे आने की कवायत की है। भारत ने ऑपरेशन ब्रह्म के तहत म्यांमार में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सामग्री की पहली खेप भेजी थी वो यंगून एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस बारे में जानकारी दी है। सिंगापुर रेड क्रॉस ने डेढ़ लाख डॉलर देने का वादा किया है। इस फंड का इस्तेमाल आवश्यक चीजों जैसे भोजन, पानी, कंबल, तिरपाल, हाईजीन किट में होगा।

Tags:

Community Feedback