meerut news-- पत्नी ने पति को अन्य महिला संग देख दोनो की चप्पल से कि पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
मेरठ में पति को महिला मित्र के घर देखकर पत्नी इस कदर आग बबूला हो गई कि दोनों की ही...
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौट आए हैं। फ्लोरिडा के तट पर उनके ड्रैगन कैप्सूल की सफल लैंडिंग हुई है। जिसके बाद उन्हें कैप्सूल से निकालकर खास पोत में शिफ्ट किया गया। सुनीता विलियम्स की सफल वापसी के बाद नासा ने स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को धन्यवाद करते हुए कहा कि इस मिशन में कई चुनौतियां थीं। लेकिन ये सफल रहा। स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से निकलने के बाद सुनीता विलियम्स की पहली झलक सामने आई। चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। सुनीता विलियम्स को लेकर धरती पर लौटे ड्रैगन कैप्सूल को अब रिकवरी जहाज पर लोड कर लिया गया है। धरती पर लौटने के बाद, सुनीता विलियम्स के साथ बुच विलमोर, निक हैग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव, चारों को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहां उनका मेडिकल चैक अप किया जाएगा। सुनीता विलियम्स की वापसी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘गौरव, गर्व और राहत का पल! पूरा विश्व भारत की इस बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष में अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है। लैंडिंग के दौरान फ्लोरिडा के समुंद्री तट पर एक बेहद ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जैसे ही ड्रैगन कैप्सूल समुंद्री तट पर लैंड किया, तो डॉलफिन ने उनके चारो ओर चक्कर लगाए। इस अदभुत नजारे की सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Community Feedback