गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला की ससुरालियों ने मनचाहा दहेज न मिलने से बहु को घर में रखने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों का विरोध करने के लिए ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई और मांग करने लगी कि जब तक लेकर नहीं जाएंगे। वो इसी तरह बैठी रहेगी।

दरअसल् मोदीनगर की गोविंदपुरी में रहने वाली महिला रेनू का निकाह 14 दिसंबर 2023 में गोविंदपुरी के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज न मिलने को लेकर खुश नहीं थे। जिसके लिए रेनू को आयदिन तायने मारते रहते और दहेज की डिमांड पूरी करने के लिए दवाब बनाते रहते थे। गवने की रस्म के बाद ससुराल वालों ने रेनू को रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद रेनू अपने मायके जाकर रहने लगी। हाल ही में ससुराल वालों ने रेनू को ईद पर वापस लाने का वादा किया, लेकिन वो ईद पर भी रेनू को लेने के लिएनहीं आये। यहां तक कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।

इसी बीच रेनू वापस ससुराल पहुंची और घर के सामने धरने पर बैठ गई। रेनू का कहना है कि वह तक वह उसे रखने के लिए स्वीकार नहीं करेंगे वह इसी तरह धरने पर बैठी रहेगी। इसी बीच सूचना मिलने पर गोविंदपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन हैरानी की बात ये कि ससुराल वालों ने तब भी दरवाजा तक नहीं खोला। पुलिस ने कुछ देर इंतज़ार किया और फिर बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई।

वहीं एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:

Community Feedback