अमेरिका के टैरिफ का भारतीय हस्तशिल्प को मिलेगा फायदा
गौतमबुद्धनगर- आज (5 अप्रैल) नोएडा के व्यापारियों ने मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने बताया कि हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट...
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से विवादों में घिरते नजर आये हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने शब्दों की मर्यादा को लांघकर हुए सीएम शिंदे को गद्दार कह दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा है। जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के ठाणे में एफआईआर दर्ज की गयी है। उनके इस विवादित बयान के बाद, गुस्साए शिवसैनिकों ने उनके स्टूडियो में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ कर दी है। इसको लेकर अब राजनीति गरमा गयी है और कुणाल कामरा की गिरफ्तारी की मांग भी उठने लगी हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वो कई बार विवादित टिप्पणियां करते नजर आये हैं। 2020 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी की थी। इसको लेकर भी वह विवादों में घिरे थे। दरअसल कुणाल कामरा ने अपने शो में शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी की चुटकी लेते हुए कहा था कि शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गयी। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गयी। फिर एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गयी। उन्होंने कहा कि एक मतदाता को 9 बटन दे दिए गए। पार्टी की शुरूआत ठाणे से आए एक व्यक्ति ने की। इसके बाद कुणाल एक कविता गाते हुए सीएम शिंदे पर निशाना साधते हैं और आखिर में उन्हें गद्दार बोल देते हैं। उन्होंने फिल्म 'दिल तो पागल है' के हिंदी गाने के तर्ज पर कविता गाते हुए कहा, 'थाणे की रिक्शा... चेहरे पर दाढ़ी... आंखों पे चश्मा, हाय! थाणे की रिक्शा... चेहरे पर दाढ़ी... आंखों पे चश्मा हाय! एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छुप जाए, मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए। थाणे की रिक्शा... चेहरे पर दाढ़ी... आंखों पे चश्मा हाय! मंत्री नहीं वो दलबदलू हैं और कहां क्या जाए? जिस थाली में खाए उसमें ही वो छेद कर जाए। मंत्रालय से ज्यादा फडणवीस की गोद में मिल जाए। तीर कमान मिला है इसको, बाप मेरा ये चाहे! थाणे की रिक्शा... चेहरे पर दाढ़ी... आंखों पे चश्मा हाय कुणाल यहीं नहीं रूके उन्होंने यह भी कहा कि 'सोचो ये पॉलिटिक्स थी इनकी। परिवारवाद खत्म करना था इनको। बाप ही छीन लिया। क्या रिप्लाई होगा भई। मैं मिलूं कल तेंदुलकर के बेटे को कि आज भाई लंच पर मिलते हैं। आधा घंटा तेंदुलकर की तारीफ करूं और फिर कह दूं कि आज से वो मेरा बाप है। तू ढूंढ ले कोई और ऑन द वे' .. कुणाल के इस विवादित बयान पर जहां एक ओर उनके समर्थकों में गुस्सा है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी नेता उनके इस शिंदे विरोधी बयान की चुटकी ले रहे हैं। शिवसेना (उद्दव गुट) सांसद संजय राउत ने कुणाल की वीडियो शेयर करते हुए कहा, कुणाल की कमाल, जय महाराष्ट्र..
Community Feedback