लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पदों पर 19 हजार से ज्यादा भर्ती निकाली गई हैं। उम्मीद है, इसी हफ्ते में भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जा सकती है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा कराने वाली कंपनी का चयन करने के साथ ही शासन से आवश्यक अनुमति भी ली जा रही है।

दरअसल बीते दिनों डीजीपी मुख्यालय की ओर से भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद भर्ती को लेकर बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी। संभव है इसी हफ्ते जल्द ही इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद सभी औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद मई के पहले हफ्ते में नॉटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

बोर्ड PAC में 9837, विशेष सुरक्षा बल में 1341, लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में PAC की महिला वाहिनी के लिए 2282, नागरिक पुलिस में 3245, सशस्त्र पुलिस (पीएसी) में 2444 और घुड़सवार पुलिस के 71 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर सकता है. जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Tags:

Community Feedback