हेल्थ डेस्क: हर साल 25 अप्रैल को पूरे विश्व में वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है, ताकि लोगों को मलेरिया के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके और इससे बचाव के उपायों को बढ़ावा दिया जा सके। मलेरिया एक जानलेवा रोग है जो प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होता है, जो मादा एनोफिलीस मच्छर के काटने से फैलता है।

गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ-साथ मलेरिया के मामलों में भी वृद्धि देखी जाती है। इसका मुख्य कारण यह है कि गर्म मौसम मच्छरों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, जिससे उनकी ब्रिडिंग तेजी से होती है। इसके अलावा बारिश के बाद जमा पानी मच्छरों के ब्रिडिंग सेंटर बन जाते हैं।

 मलेरिया के प्रमुख लक्षण

• बुखार के साथ ठंड लगना

• मांसपेशियों में दर्द

• शरीर में कमजोरी और थकावट

• प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट

• पसीना आना और सिरदर्द

इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि समय पर इलाज न होने पर यह रोग जानलेवा हो सकता है।

 मलेरिया से बचाव के उपाय:

1. मच्छरदानी का प्रयोग करें और घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे और कॉइल्स का उपयोग करें।

2. घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और टंकी की नियमित सफाई करें।

3. हल्के रंग के ढीले और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

4. मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।

5. मलेरिया के लक्षणों के बारें मे जानकारी रखें।

घरेलू उपाय:

नीम की पत्तियों का काढ़ा: नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो मलेरिया के वायरस को कमजोर करने में सहायक होते हैं।

गिलोय का रस: गिलोय प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला एक आयुर्वेदिक पौधा है, जो बुखार को नियंत्रित करने में मदद करता है।

धनिए का पानी: धनिए के बीज को पानी में उबालकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और थकावट कम होती है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय

• गिलोय और एलोवेरा के मिश्रण से बनी जूस प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार है।

• बकरी का दूध भी प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में लाभकारी माना जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

• अंकुरित अनाज और खजूर में मौजूद खनिज और फाइबर शरीर को तेजी से रिकवर करने में मदद करते हैं।

मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यदि समय रहते इससे बचाव और उपचार के उपाय किए जाएं तो इससे आसानी से बचा जा सकता है। इस वर्ल्ड मलेरिया डे पर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए मच्छरों से बचाव के उपाय जरूर अपनाएं।


Tags:

Community Feedback